Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

गंगा में इफ्तार विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट परिसर में धमकी देने के आरोप

वाराणसी में गंगा घाट इफ्तार विवाद के बीच वकील ने कोर्ट परिसर में धमकी देने का आरोप लगाया। रासुका लगाने की मांग, पुलिस जांच जारी।
Bureau
Bureau News Desk
20 Mar 2026
11:40 AM
1 min read
गंगा में इफ्तार विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट परिसर में धमकी देने के आरोप
हाइलाइट्स
वाराणसी में गंगा घाट इफ्तार विवाद के बीच वकील ने कोर्ट परिसर में धमकी देने का आरोप लगाया। रासुका लगाने की मांग, पुलिस जांच जारी।

वाराणसी में गंगा घाट पर इफ्तार पार्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। मामले में शिकायतकर्ता पक्ष के वकील ने आरोप लगाया है कि सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में उन्हें और वादी पक्ष को धमकियां दी गईं।

 

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी और कथित रूप से हड्डियां फेंकने के आरोपों के बाद यह मामला चर्चा में आया था। अब वादी पक्ष के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि अदालत के भीतर ही कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी।

 

वकील के अनुसार सुनवाई के दौरान 8-10 लोगों ने कथित रूप से उन्हें चेतावनी दी और कहा कि उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वादी को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं। इस संबंध में उन्होंने एक और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

 

वकील ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले के मुख्य वादी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रजत जायसवाल ने भी सिगरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

 

पुलिस के अनुसार मामले में पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा चुका है और अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

Explore Related Topics

वाराणसी इफ्तार Varanasi news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News