Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने जताया हत्या का शक

Barabanki News: बाराबंकी में शुक्रवार शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने घटना को हत्या करार देते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
News Desk
News Desk News Desk
04 Oct 2025
05:40 AM
1 min read
फंदे पर लटकती मिली विवाहिता, मायके वालों ने जताया हत्या का शक
हाइलाइट्स
Barabanki News: बाराबंकी में शुक्रवार शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने घटना को हत्या करार देते हुए पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


>उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी। थाना क्षेत्र के महतेली वार्ड में 28 वर्षीय रेनू का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या न मानते हुए हत्या करार दिया है और पति व सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


>मृतका के भाई विनोद ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले रेनू ने अपनी भाभी को फोन पर पति द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी। इसके थोड़ी देर बाद ही पति दुर्गेश का फोन आया कि रेनू ने आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए बिना ही पति ने मोहल्लेवालों की मदद से शव को फंदे से उतार लिया। बाद में मायके पक्ष ने पुलिस को सूचित किया।


>रेनू की शादी दिसंबर 2018 में सुबेहा कस्बे के निवासी बेचू उर्फ दुर्गेश के साथ हुई थी। परिवार के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था और कई बार रेनू मायके लौट आई थी। करीब तीन महीने पहले भी गंभीर विवाद हुआ था। मृतका की दो बेटियां हैं, जिनके भविष्य को लेकर मायके पक्ष गहरी चिंता जता रहा है।


>वहीं, पति दुर्गेश ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि घटना के दिन कोई विवाद नहीं हुआ था। वह मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में गया था और पत्नी का फोन रिसीव न कर पाने के कारण घर देर से लौटा। घर पहुंचने पर उसने पत्नी को फंदे से लटका देखा।


>थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News