Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, आज रामलीला मैदान में होगा प्रदर्शन

Indian National Congress Protest: चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करेगी, जिसमें राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
News Desk
News Desk News Desk
14 Dec 2025
08:51 AM
1 min read
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, आज रामलीला मैदान में होगा प्रदर्शन
हाइलाइट्स
Indian National Congress Protest: चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर कथित अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करेगी, जिसमें राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


>कांग्रेस पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने की घोषणा की है। यह रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों और मतदाता सूचियों के SIR पर हालिया बहस के बाद हो रही है।


>कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली को संबोधित करने की संभावना है। पार्टी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे, जबकि सोनिया गांधी के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।


>


>कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में अभियान चलाकर करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने सबूतों के साथ दिखाया है कि वोट चोरी कैसे हो रही है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मिलने का अनुरोध कर 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। कांग्रेस का कहना है कि यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा से जुड़ी है।


>कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने रैली में लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि पार्टी नेताओं ने इसे व्यापक जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बताया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News