Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के चिनहट में बिजली ने ली महिला की जान

News Desk
News Desk News Desk
28 May 2025
04:22 AM
1 min read
लखनऊ के चिनहट में बिजली ने ली महिला की जान


>राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौबस्ता नीलकंठ नगर में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रही महिला की बिजली के करंट से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला छत पर काम कर रही थी और ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गई।


>मृतका की पहचान इंद्रा देवी पत्नी स्व. मुन्नीलाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी 4/664, विभव खंड, गोमतीनगर लखनऊ के रूप में हुई है। वह चिनहट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अपट्रॉन के पास संजीव गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थीं। 


>स्थानीय लोगों के अनुसार, छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से इस तरह की दुर्घटना की पहले भी आशंका जताई जा चुकी थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने निर्माणस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


>घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


>पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News