Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, राहुल गांधी बोले- संविधान पर आक्रमण था

वोटिंग में बिल को नहीं मिला बहुमत, विपक्ष ने फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत
Bureau
Bureau News Desk
17 Apr 2026
08:25 PM
1 min read
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरा, राहुल गांधी बोले- संविधान पर आक्रमण था
हाइलाइट्स
वोटिंग में बिल को नहीं मिला बहुमत, विपक्ष ने फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल शुक्रवार को पारित नहीं हो सका। वोटिंग के दौरान बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जिसके चलते यह प्रस्ताव गिर गया।

 

बिल के पारित न होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संविधान पर आक्रमण था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए 2023 के महिला आरक्षण बिल का हवाला दिया।

 

राहुल गांधी ने कहा, “यह संविधान पर आक्रमण था और हमने इसे हरा दिया है। हमने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह महिला बिल नहीं है, बल्कि देश के राजनीतिक ढांचे को बदलने की कोशिश है। अगर सरकार महिला आरक्षण चाहती है, तो 2023 का बिल लागू करे, विपक्ष उसका समर्थन करेगा।

 

इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह केवल महिला आरक्षण का विषय नहीं था, बल्कि लोकतंत्र और देश की अखंडता से जुड़ा मुद्दा था।

 

प्रियंका गांधी ने कहा, हम इससे सहमत नहीं हो सकते कि महिला आरक्षण को परिसीमन से इस तरह जोड़ा जाए, जो पुरानी जनगणना पर आधारित हो और जिसमें ओबीसी शामिल न हों। यह बिल पारित होना संभव नहीं था। यह देश के लोकतंत्र और अखंडता के लिए बड़ी जीत है।

Explore Related Topics

महिला आरक्षण बिल राहुल गांधी प्रियंका गांधी लोकसभा वोटिंग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →