Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मदरसे में गूंजा योग का मंत्र: गोमती नगर के दारुल उलूम वारसिया में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

News Desk
News Desk News Desk
20 Jun 2025
10:43 PM
1 min read
मदरसे में गूंजा योग का मंत्र: गोमती नगर के दारुल उलूम वारसिया में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास


>राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित दारुल उलूम वारसिया मदरसे में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अनूठा आयोजन हुआ। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और चेयरमैन कुंवर बासित अली ने मदरसे के छात्रों के साथ मिलकर योग किया और लोगों को योग से जुड़ने का संदेश दिया।


>इस विशेष कार्यक्रम में मदरसे के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न योगासन किए। योग की शुरुआत “ओम्” ध्वनि और प्रार्थना के साथ की गई, जिसे देखकर सभी में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News