Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

वैष्णो देवी हादसे में यूपी के श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

वैष्णो देवी हादसा: यूपी के मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता, CM योगी ने जताया शोक
News Desk
News Desk News Desk
27 Aug 2025
10:27 AM
1 min read
वैष्णो देवी हादसे में यूपी के श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
हाइलाइट्स
वैष्णो देवी हादसा: यूपी के मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता, CM योगी ने जताया शोक


>जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आए प्राकृतिक आपदा में कई श्रद्धालुओं की मौत ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस दुखद हादसे में उत्तर प्रदेश के भी कई श्रद्धालु असमय कालकवलित हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।


>मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश के सभी मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि सभी मृतकों के शव सम्मानपूर्वक उनके पैतृक घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News