Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले, जारी हुई नई जिम्मेदारियों की सूची

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और नगर विकास जैसे अहम विभागों की नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और चुस्त बनाने का संदेश दिया है।
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
11:37 PM
1 min read
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले, जारी हुई नई जिम्मेदारियों की सूची
हाइलाइट्स
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और नगर विकास जैसे अहम विभागों की नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और चुस्त बनाने का संदेश दिया है।


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, नगर विकास, राजस्व, खेल और खाद्य रसद जैसे अहम विभागों की कमान अब नए अधिकारियों को सौंपी गई है। इस कदम को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।


>सबसे अहम बदलाव मुख्य सचिव एस.पी. गोयल से जुड़ा है। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) समेत सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। अब उनकी जिम्मेदारी दीपक कुमार को सौंप दी गई है।


>फेरबदल की पूरी सूची


    >
  1. एस.पी. गोयल

    • स्वास्थ्य कारणों से IIDC और सभी पदों से मुक्त।

    • 22 सितंबर को नवरात्र के अवसर पर पदभार ग्रहण करेंगे।

  2. दीपक कुमार

    • कृषि उत्पादन आयुक्त बने रहेंगे।

    • अब उन्हें IIDC, वित्त, पिकप अध्यक्ष, यूपीडा के CEO, नागरिक उड्डयन, समन्वय विभाग और यूपीडास्प परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

    • उनसे बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया।

  3. पार्थसारथी सेन शर्मा

    • पहले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव थे।

    • अब बने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव

  4. अमित कुमार घोष

    • पहले सचिवालय प्रशासन, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव थे।

    • अब उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा मिला।

  5. मुकेश कुमार मेश्राम

    • पहले प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य विभाग।

    • अब बने पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव

  6. अमृत अभिजात

    • करीब साढ़े तीन साल से नगर विकास विभाग में प्रमुख सचिव।

    • अब जिम्मेदारी मिली पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की।

  7. संजय प्रसाद

    • पहले नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव थे।

    • अब इस विभाग से मुक्त, शेष विभाग उनके पास यथावत रहेंगे।

  8. अजय चौहान

    • प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बने रहेंगे।

    • अब उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।

  9. आलोक कुमार तृतीय

    • उनसे पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग और निदेशक हिंदी संस्थान का प्रभार वापस लिया गया।

    • अब बनाए गए नोडल अधिकारी, जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान

  10. पी. गुरुप्रसाद

    • राजस्व विभाग से मुक्त।

    • अब जिम्मेदारी मिली आवास, नगर विकास एवं नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की।

  11. मनीष चौहान

    • पहले प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग।

    • अब बनाए गए प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन, पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग तथा निदेशक हिंदी संस्थान

  12. रणवीर प्रसाद

    • प्रमुख सचिव खाद एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले।

    • अब अतिरिक्त प्रभार मिला राजस्व विभाग का।

  13. अनामिका सिंह

    • हाल ही में बरेली मंडलायुक्त नियुक्त की गई थीं, आदेश निरस्त।

    • अब बनाई गईं आयुक्त खाद्य एवं रसद

    • पहले वह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव और क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की CEO थीं।

  14. भूपेंद्र एस. चौधरी

    • पहले आयुक्त खाद्य एवं रसद।

    • अब बनाए गए मंडलायुक्त बरेली


>योगी सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक reshuffle कई मायनों में अहम है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति से शासन की प्राथमिकताओं का संदेश साफ है कि इन क्षेत्रों में तेजी लाना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, IIDC की जिम्मेदारी दीपक कुमार को सौंपकर सरकार ने औद्योगिक विकास को नई गति देने का संकेत दिया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News