Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर निशाना, इलेक्शन कमीशन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा

News Desk
News Desk News Desk
08 Nov 2025
01:14 PM
1 min read
कांग्रेस का चुनाव आयोग पर निशाना, इलेक्शन कमीशन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा


>उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियां निभाने में विफल हो रहा है और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री आधार कार्ड को पहचान का मजबूत माध्यम बताते हैं, तो आयोग उसे वैध आईडी के रूप में क्यों स्वीकार नहीं कर रहा।


>आराधना मिश्रा ने यह भी कहा कि संविधान में एसआईआर जैसा कोई प्रावधान नहीं है और इसे लागू करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जनता के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास है। कांग्रेस नेता ने बताया कि संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदेशभर में जनहस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा और इस प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई जाएगी।


>इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, सांसद उज्ज्वल रमन सिंह, एवं किशोरीलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News