Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूट्यूबर ध्रुव राठी विवादों के घेरे में, सिख समाज की भावनाएं आहत!

मर्यादा का उल्लंघन कर बुरा फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी
News Desk
News Desk News Desk
19 May 2025
09:41 AM
1 min read
यूट्यूबर ध्रुव राठी विवादों के घेरे में, सिख समाज की भावनाएं आहत!
हाइलाइट्स
मर्यादा का उल्लंघन कर बुरा फंसे यूट्यूबर ध्रुव राठी


>यूट्यूब की दुनिया एक फेमस यूट्यूबर जिनका नाम है ध्रुव राठी, इनके वीडियो यूट्यूब पर खूब धूम मचाते है, कुछ ही समय में इनके विडियोज पर लाखो की संख्या में व्यूज़ आते है, जहां एक तरफ कई लोगों के द्वारा इनके विडियोज पसंद किए जाते है वही एक तबका ध्रुव राठी के विडियोज के विरोध के खड़ा दिखाई पड़ता है, ध्रुव राठी पर अक्सर विवादित वीडियो शेयर करने का आरोप भी लगता है इसी बीच उनपर सिख समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर उनकी निंदा भी की जा रही है।


>दरअसल, यूट्यूबर ध्रुव राठी ( Dhruv rathee) द्वारा उनके चैनल पर एक वीडियो पब्लिश किया गया, इस वीडियो वीडियो को टाइटल 'The Sikh Warrior Who Terrified the Mughals' के साथ प्रसारित किया गया, यूट्यूब के अनुसार यह वीडियो रविवार रात को उनके यूट्यूब चैनल से पब्लिश हुआ है, यह वीडियो 24 मिनट 37 सेकंड है, वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही विवादों में घिर गया है।


>खबर यह भी है कि वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी निंदा की है,प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने  इस वीडियो की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के वीडियो सिख मर्यादा जिसे रेहत मर्यादा भी कहा जाता है,का उल्लंघन करती है, इस मर्यादा के अनुसार गुरु साहिबानों की तस्वीरों या दृश्य रूपों को दिखाना मना है।


>सुखबीर सिंह बादल ने यह भी कहा कि वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा भी सम्मानजनक नहीं है और इतिहास को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने सभी कंटेंट क्रिएटर्स को अपील जारी की है कि वे सिख इतिहास या गुरु साहिबानों से जुड़े विषयों पर किसी प्रकार का वीडियो अथवा कंटेंट बनाते समय पूरी सावधानी बरतें, सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि "धार्मिक परंपराओं का सम्मान और ऐतिहासिक तथ्यों को सच्चाई के साथ पेश करना जरूरी है, मैं मांग करता हूं कि इस वीडियो को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में जिम्मेदार तरीके से कहानी को बताया जाए जो सिख धर्म की पवित्र विरासत का सम्मान करे।


>कही न कही यूट्यूबर ध्रुव राठी की इस वीडियो के सामने आने के बाद सिख समाज में नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही है, अब देखने वाली बात यह होती है कि सिख समुदाय की इस मांग का क्या कुछ असर होता है, बहरहाल, स्वयं को तथ्यपरक बातों का पुरोधा बताने वाले, आंकड़ों की कसौटी पर अपने वीडियो की सत्यनिष्ठा सिद्ध करने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो की आलोचना साफ बता रही है कि इस वीडियो ने सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News