Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिना मंजूरी का नहीं चलेगा मंसूबा: आईआईएम रोड पर एलडीए का बुलडोजर गरजा, गुलजार कालोनी की अवैध इमारत सील

News Desk
News Desk News Desk
19 May 2025
09:54 AM
1 min read
बिना मंजूरी का नहीं चलेगा मंसूबा: आईआईएम रोड पर एलडीए का बुलडोजर गरजा, गुलजार कालोनी की अवैध इमारत सील


>राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की सख्ती लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को एलडीए ने दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया—एक ओर जहां आईआईएम रोड पर करीब 50 बीघा क्षेत्रफल में फैली अवैध प्लाटिंग को नेस्तनाबूद किया गया, वहीं दूसरी ओर हजरतगंज की गुलजार कालोनी में अवैध रूप से बन रही चार मंजिला इमारत को सील कर दिया गया। ये कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 एवं जोन-6 की टीमों ने पुलिस बल के सहयोग से की।


>एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दो टूक कहा है कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय से प्राप्त आदेशों का पूरी निष्ठा से अनुपालन होगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News