Friday, 09 October 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow News: GRP मुख्यालय में कार्यरत अजय कुमार सिंह पदोन्नत, उप निरीक्षक से बने निरीक्षक

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. एवं पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ आरके भारद्वाज ने संयुक्त रूप से जीआरपी मुख्यालय की आंकिक शाखा के प्रभारी अजय कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद नया रैंक प्रतीक सुशोभित किया।
Bureau
Bureau News Desk
09 Oct 2026
03:44 PM
1 min read
Lucknow News: GRP मुख्यालय में कार्यरत अजय कुमार सिंह पदोन्नत, उप निरीक्षक से बने निरीक्षक
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
साल 1995 बैच के कर्मचारी हैं अजय कुमार सिंह
डीजी-आईजी ने नए रैंक प्रतीक से किया सुशोभित
उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना
डीजी और आईजी ने अजय कुमार सिंह को दी पदोन्नति की शुभकामनाएं

Lucknow News: राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ आरके भारद्वाज ने संयुक्त रूप से जीआरपी मुख्यालय की आंकिक शाखा प्रभारी अजय कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद नया रैंक प्रतीक सुशोभित किया। अजय कुमार सिंह को उप निरीक्षक (लिपिक) से पदोन्नत कर निरीक्षक (लिपिक) बनाया गया है।

अजय कुमार सिंह साल 1995 बैच के कर्मचारी हैं। श्री सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिचय दिया है। विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यों में योगदान को देखते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की गई। वर्तमान में अजय कुमार सिंह जीआरपी मुख्यालय की आंकिक शाखा प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

अजय कुमार सिंह पद पर रहते हुए अपनी विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्षिता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनका कार्य अनुभव विभाग के लिए महत्वपूर्ण है। पदोन्नति समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने अजय कुमार सिंह के कार्यों के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं की प्रशंसा की।

अधिकारियों का कहना है कि सेवा के प्रति निष्ठा किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. और पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने अजय कुमार सिंह को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी। 

Explore Related Topics

Lucknow GRP Railway Police Lucknow News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News