Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट मामले में शुभम जायसवाल समेत आरोपियों की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी, गिरफ्तारी का रास्ता साफ।
News Desk
News Desk News Desk
19 Dec 2025
04:04 PM
1 min read
कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
हाइलाइट्स
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट मामले में शुभम जायसवाल समेत आरोपियों की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी, गिरफ्तारी का रास्ता साफ।


>कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कथित सरगना शुभम जायसवाल समेत सभी आरोपियों की याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले के साथ ही आरोपियों को मिली अंतरिम राहत समाप्त हो गई है और अब पुलिस गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है।


>इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई लगातार तीन दिनों तक चली। याचिकाकर्ताओं की ओर से एफआईआर को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को लेकर दलीलें पेश की गईं। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने लंच से पहले अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।


>बुधवार को कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। याचिका खारिज होने के साथ ही आरोपियों को मिली अंतरिम राहत भी समाप्त हो गई है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।


>यह मामला कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें एक संगठित सिंडिकेट के जरिए प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई का आरोप है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तार कई जिलों और राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं।


>जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अचल सचदेव की डिवीजन बेंच द्वारा सुनाए गए इस फैसले के बाद कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट मामले में जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News