Saturday, 18 July 2026 | Lucknow | 29°C

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा, दरगाह से लौट रहे जायरीन की ऑटो ट्रैक्टर से टकराई, 10 घायल

किछौछा दरगाह से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे सभी यात्री, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे के कारणों की जांच जारी
Bureau
Bureau News Desk
17 Jul 2026
08:14 PM
1 min read
अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा, दरगाह से लौट रहे जायरीन की ऑटो ट्रैक्टर से टकराई, 10 घायल
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार के पास हुआ सड़क हादसा।
किछौछा दरगाह से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे सभी यात्री।
खड़े ट्रैक्टर से टकराई ऑटो, 10 लोग घायल।
घायलों में 8 की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी।

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में दरगाह से लौट रहे जायरीन से भरी ऑटो खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी यात्री किछौछा दरगाह से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में बैठे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह खबर भी पढ़े - 21 जुलाई को अकबरपुर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के लिए तैयारियां पूरी

हादसे की सूचना मिलते ही सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में घायल लोगों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी मोहम्मद आरिफ (31), मोहम्मद कैश (30), झारखंड निवासी मोहम्मद रफी (21), बिहार निवासी रहमतुल्लाह (45), सचिन गुप्ता (40), नीतू गुप्ता (35), संजय गुप्ता, जहीर (22), जबुल निशा (34) और अलीशा खातून (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर है और उनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

अम्बेडकरनगर सड़क हादसा सम्मनपुर हादसा ऑटो ट्रैक्टर टक्कर किछौछा दरगाह जायरीन घायल उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना अकबरपुर रेलवे स्टेशन अम्बेडकरनगर समाचार सड़क हादसा यूपी न्यूज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News