Saturday, 18 July 2026 | Lucknow | 29°C

रेलवे में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजी रेलवे ने दिए बड़े निर्देश

गोरखपुर में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान रेलवे ट्रैक सुरक्षा, ट्रेनों में अपराध रोकथाम और सक्रिय अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश
Bureau
Bureau News Desk
17 Jul 2026
08:05 PM
1 min read
रेलवे में सफर करने वालों के लिए अहम खबर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजी रेलवे ने दिए बड़े निर्देश
हाइलाइट्स
गोरखपुर में पुलिस महानिदेशक रेलवे ने अपराध समीक्षा बैठक कर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी, ट्रेनों में चोरी, छिनैती और नशाखुरानी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रेलवे पुलिस अधीक्षक गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र को राष्ट्रपति का 'सराहनीय सेवा पदक' प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी रणनीति और सख्त करने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश प्रकाश डी. ने गोरखपुर स्थित जीआरपी लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, ट्रेनों में होने वाले अपराधों की रोकथाम, पत्थरबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों की निगरानी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में रेलवे पुलिस अधीक्षक गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र को उनकी उत्कृष्ट, दीर्घकालिक और कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए 'सराहनीय सेवा पदक' से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोरखपुर अनुभाग के उन पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न मामलों में उल्लेखनीय कार्य किया।

यह खबर भी पढ़े - ओमैक्स सिटी के फ्लैट में चल रहा था विदेशी कॉल के जरिए साइबर ठगी का खेल, लखनऊ पुलिस ने मारा छापा; 7 गिरफ्तार

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि छेड़खानी, नशाखुरानी, चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक थाना और चौकी स्तर पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी की नियमित समीक्षा करते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

बैठक में रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी और अवरोध की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थानीय लोगों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाए और ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस महानिदेशक ने लंबित विवेचनाओं, न्यायालय में प्रभावी पैरवी, सक्रिय अपराधियों की निगरानी, निरोधात्मक कार्रवाई और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। इसके साथ ही ई-साक्ष्य, ई-समन, क्राइम मैप और जीरो एफआईआर से जुड़े लंबित आंकड़ों को तत्काल अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान विभिन्न उल्लेखनीय मामलों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से अपहृत 10 माह की बच्ची को तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद करने वाली टीम, देवरिया स्टेशन पर लाखों रुपये मूल्य की धातु की मूर्तियां, सिक्के और नकदी बरामद करने वाले पुलिसकर्मी, छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख रुपये की नकदी बरामद करने वाली टीम तथा चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

Explore Related Topics

जीआरपी गोरखपुर रेलवे पुलिस रेलवे सुरक्षा पुलिस महानिदेशक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक रेलवे अपराध रेलवे ट्रैक पत्थरबाजी ट्रेन सुरक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News