Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी

कटेहरी, भीटी, रामनगर, जलालपुर, बसखारी और भियांव समेत कई विकास खंडों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदलीं, नए अधिकारी जल्द संभालेंगे कार्यभार।
Bureau
Bureau News Desk
23 Jun 2026
03:16 PM
1 min read
किसे मिला कौन सा विकास खंड? अंबेडकरनगर में सात BDO बदले, तीन नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
हाइलाइट्स
कटेहरी, भीटी, रामनगर, जलालपुर, बसखारी और भियांव समेत कई विकास खंडों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदलीं, नए अधिकारी जल्द संभालेंगे कार्यभार।

 

अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक स्तर पर किए गए ताजा फेरबदल ने कई विकास खंडों में जिम्मेदारियों का नया समीकरण तैयार कर दिया है। जिले में सात खंडविकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं, जबकि दूसरे जनपदों से आए तीन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सवाल यह है कि किस अधिकारी को कौन सा विकास खंड मिला और इस बदलाव का असर किन क्षेत्रों पर पड़ेगा?

 

जारी आदेश के अनुसार, राजेन्द्र तिवारी को कटेहरी से हटाकर भीटी भेजा गया है। वहीं, जगन्नाथ को रामनगर से स्थानांतरित कर कटेहरी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को अकबरपुर विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है।

 

यह खबर भी पढ़े - मुहर्रम से पहले अंबेडकरनगर में क्यों बढ़ी हलचल, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा

 

प्रशासनिक फेरबदल केवल दो-तीन विकास खंडों तक सीमित नहीं रहा। दिनेशराम को जलालपुर से रामनगर भेजा गया है। सतीश सिंह को भियांव से बसखारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि निरंजन प्रकाश को भियांव विकास खंड का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा शैलेन्द्र कुमार को जलालपुर का नया खंडविकास अधिकारी बनाया गया है।

 

यह खबर भी पढ़े - नई पीढ़ी तक बौद्ध विरासत पहुंचाने की पहल, अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 'बोधि-पथ'

 

इस फेरबदल के साथ दूसरे जिलों से आए तीन अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि इससे विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और कार्यों की निगरानी को और मजबूत करने में मदद मिल सकती है। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जानी बाकी है।


 

 

 

Explore Related Topics

अंबेडकरनगर BDO तबादला सात खंडविकास अधिकारियों के तबादले BDO Transfer News Ambedkar Nagar News विकास खंड अधिकारी तबादला प्रशासनिक फेरबदल

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News