Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अमेठी में खौफनाक घरेलू विवाद: छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

Amethi News: अमेठी के दुर्गापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच जारी है।
News Desk
News Desk News Desk
04 Dec 2025
01:13 PM
1 min read
अमेठी में खौफनाक घरेलू विवाद: छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
हाइलाइट्स
Amethi News: अमेठी के दुर्गापुर गांव में घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच जारी है।


>घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय निवासी दिनेश वर्मा ने अपने बड़े भाई राकेश वर्मा जिनकी उम्र करीब  50 वर्ष थी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


>सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी दिनेश वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।


>ग्रामीणों के अनुसार, राकेश वर्मा शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे, जिससे यह घटना गांव के लोगों को स्तब्ध कर देने वाली रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी जारी करने की बात कही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News