Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अमेठी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में पति गिरफ्तार

अमेठी में पत्नी की हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा। पति मंशाराम गिरफ्तार, अवैध संबंध और शक बना वजह।
Bureau
Bureau News Desk
18 Mar 2026
09:51 PM
1 min read
अमेठी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में पति गिरफ्तार
हाइलाइट्स
अमेठी में पत्नी की हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा। पति मंशाराम गिरफ्तार, अवैध संबंध और शक बना वजह।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में विवाहिता की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव गांव के पास गेहूं के खेत में मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

 

पुलिस के अनुसार गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे डींगुर मजरे सराय हृदयशाह गांव निवासी 27 वर्षीय रेखा का शव 16 मार्च को गांव से करीब 150 मीटर दूर गेहूं के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला था। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

 

जांच के दौरान पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सर्विलांस और वाहन चेकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

 

पूछताछ में मृतका के पति मंशाराम ने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपी का एक अन्य महिला से संबंध था और पत्नी इसका विरोध करती थी। साथ ही उसे पत्नी के चरित्र पर भी शक था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता था।

 

आरोपी ने 15 मार्च की रात पत्नी को खेत में बुलाकर डंडे से वार कर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Explore Related Topics

अमेठी हत्याकांड up crime news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News