बाराबंकी जिले में शहर को लखनऊ-अयोध्या हाईवे से जोड़ने वाले जमुरिया नाले पर बने नए पुल का लोकार्पण बृहस्पतिवार को प्रदेश के खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। यह पुल लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पुल का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही और परिवहन व्यवस्था में सुविधा होगी। पुल बनने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हाईवे तक पहुंचने में आसानी होगी और आवागमन का समय भी कम होगा।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, संतोष सिंह, अरविंद मौर्य और अवधेश श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय और चरनजीत सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पुल के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पुल के शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग औपचारिक रूप से खोल दिया गया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें