Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में गैस सिलेंडर सप्लाई पर प्रशासन की नजर, डीएम ने किया एजेंसियों का निरीक्षण

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएम विशाख जी ने ममता गैस एजेंसी सहित कई एजेंसियों का निरीक्षण किया।
Bureau
Bureau News Desk
12 Mar 2026
09:42 PM
1 min read
लखनऊ में गैस सिलेंडर सप्लाई पर प्रशासन की नजर, डीएम ने किया एजेंसियों का निरीक्षण
हाइलाइट्स
लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीएम विशाख जी ने ममता गैस एजेंसी सहित कई एजेंसियों का निरीक्षण किया।

घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाख जी ने कानपुर रोड स्थित बीपीसीएल की ममता गैस एजेंसी का निरीक्षण कर गैस वितरण व्यवस्था की जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों से प्रतिदिन होने वाली गैस बुकिंग, उपलब्ध स्टॉक और वितरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। एजेंसी संचालकों ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 700 से 800 गैस बुकिंग प्राप्त हो रही हैं और बुकिंग की वरीयता के आधार पर उपभोक्ताओं को डिलीवरी की जा रही है।

 

जिलाधिकारी ने एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है और उपलब्ध स्टॉक को देखते हुए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी 25 दिन के निर्धारित अंतराल पर जारी रहेगी।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। यदि कहीं कृत्रिम कमी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

प्रशासन के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी ज्योति गौतम के पर्यवेक्षण में गठित संयुक्त टीमों ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इनमें कपसेठिया इंडेन गैस, डोमेस्टिक इंडेन गैस, लालबाग इंडेन गैस, सहकारी गैस एजेंसी, स्मृति गैस एजेंसी, गीता गैस एजेंसी, तेलीबाग गैस एजेंसी, रुक्मणि गैस एजेंसी और किरण गैस एजेंसी शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सहित नागरिक आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Explore Related Topics

लखनऊ गैस सिलेंडर सप्लाई DM Lucknow inspection LPG supply Lucknow ममता गैस एजेंसी निरीक्षण Lucknow gas agency news घरेलू गैस वितरण

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News