Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बिहार में ‘दुलारचंद हत्याकांड’ पर सपा ने पूछा - क्या यही असली जंगलराज है?

Samajwadi Party: बिहार की सियासत में फिर गूंजा ‘जंगलराज’ का शोर… दुलारचंद की हत्या के बाद सपा ने सरकार से पूछा — “क्या यही है असली जंगलराज?”
News Desk
News Desk News Desk
01 Nov 2025
01:42 AM
1 min read
बिहार में ‘दुलारचंद हत्याकांड’ पर सपा ने पूछा - क्या यही असली जंगलराज है?
हाइलाइट्स
Samajwadi Party: बिहार की सियासत में फिर गूंजा ‘जंगलराज’ का शोर… दुलारचंद की हत्या के बाद सपा ने सरकार से पूछा — “क्या यही है असली जंगलराज


>बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। जहां एक ओर विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने खुलकर नीतीश सरकार को घेरा है। सपा नेताओं ने कहा कि जब नामज़द आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस चुप है, तो इसे ‘जंगलराज’ के अलावा और क्या कहा जाए?


>समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि जो लोग कभी बिहार में जंगलराज की दुहाई देकर वोट मांगते थे, आज वही लोग चुप हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर नामजद अभियुक्त गिरफ्त से बाहर घूम रहा है, तो न्याय कहां से मिलेगा?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, तब यही असली जंगलराज है।”


>


>


>सपा सांसद राजीव राय ने भी बिहार की कानून व्यवस्था और सुशासन के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। राजीव राय बोले, “जो लोग सुशासन का दावा करते हैं, हकीकत ये है कि आज भी बिहार गरीबी, पलायन और अपराध की मार झेल रहा है। तेजस्वी यादव ने अपने छोटे कार्यकाल में जो काम किया, वह युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है। मुझे भरोसा है कि 14 तारीख के बाद तेजस्वी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।”


>


>


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News