Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गोली नहीं, फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट से हुई दुलारचंद यादव की मौत

Bihar News: गोली की आवाज़ नहीं गूंजी, लेकिन एक जिंदगी खत्म हो गई… मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत का के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को एक नया ट्विस्ट दे दिया है।
News Desk
News Desk News Desk
01 Nov 2025
01:32 AM
1 min read
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, गोली नहीं, फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट से हुई दुलारचंद यादव की मौत
हाइलाइट्स
Bihar News: गोली की आवाज़ नहीं गूंजी, लेकिन एक जिंदगी खत्म हो गई… मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत का के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को एक नया ट्विस्ट दे दिया है।


>बिहार के मोकामा में जनसुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने नया मोड़ ले लिया है। अब तक जिस मौत को गोलीकांड बताया जा रहा था, उसका मेडिकल रिपोर्ट ने एक अलग ही पहलु सामने रख दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़ा फटने और कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई।


>तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दुलारचंद के सीने की कई पसलियां टूटी थीं और कुचलने या धक्का लगने की वजह से उनके फेफड़े फट गए। इससे उन्हें तीव्र हृदयाघात (कार्डियक अरेस्ट) हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


>रिपोर्ट के मुताबिक, पीछे से किसी भारी वस्तु के टकराने या धक्का लगने के कारण दुलारचंद गिर पड़े, जिससे उनके सीने की हड्डियां टूट गईं। आंतरिक चोटों के चलते फेफड़ा फट गया और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर जांच अधिकारी को सौंप दी है।


>मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब तक करीब 100 से अधिक वायरल वीडियो की जांच की है, जिनमें किसी भी वीडियो में अनंत सिंह की सीधी मौजूदगी नहीं दिखी। हालांकि, एक तस्वीर में उनका भतीजा राजवीर सिंह जरूर नजर आया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है ये सभी अनंत सिंह समर्थक बताए जा रहे हैं।


>घटना के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से एक में मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह और चार अन्य को आरोपी बनाया गया है। यह प्राथमिकी मृतक के पोते की शिकायत पर दर्ज की गई है। गुरुवार को जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार के दौरान दुलारचंद की मौत हो गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News