Wednesday, 21 October 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं..., पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन

UP: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का शौर्य और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
Bureau
Bureau News Desk
21 Oct 2026
12:21 PM
1 min read
यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं..., पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद पुलिसकर्मियों को किया नमन
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के बलिदान को किया याद
2.26 लाख से अधिक भर्तियों और अपराधियों की संपत्ति जब्ती का किया उल्लेख
सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त यूपी के लिए करते रहेंगे कार्य
पिछली सरकार के कृत्यों पर भी प्रहार किया

UP: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का शौर्य और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है।

एक्स पर शेयर किये गये अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की सुरक्षा, शांति बनाए रखने और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों और उनके परिवारों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में साल 2017 से पहले यूपी की कानून-व्यवस्था का उल्लेख किया और पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में माफियाओं का प्रभाव था और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद थे। मुख्यमंत्री ने मथुरा के जवाहर बाग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानून की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों को अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब उपद्रव से उत्सव की ओर बढ़ा है। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की स्वतंत्रता मिली है। राज्य में कानून का शासन स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में किए गए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 2.26 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों भर्तियां की गई हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण क्षमता में दस गुना वृद्धि हुई है।

वहीं सात बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है। हर जनपद में साइबर थाने और हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना को भी पुलिस व्यवस्था को सक्षम और जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 88,973 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई। मुख्यमंत्री ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को याद रखते हुए उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी। 

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Police Commemoration Day UP Police

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News