Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी ने दशहरा और गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएं, सत्य-अहिंसा और स्वदेशी को बताया आज़ादी का आधार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयदशमी और गांधी जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और स्वदेशी ही भारत की आज़ादी और राष्ट्र निर्माण की असली ताकत हैं।
News Desk
News Desk News Desk
02 Oct 2025
02:26 AM
1 min read


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयदशमी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, वहीं गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा और स्वदेशी की शक्ति का एहसास कराती है।


>उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत का स्वतंत्रता आंदोलन पूरी दुनिया के लिए शोध और उत्सुकता का विषय बना रहा। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत ने यह सिद्ध किया कि बिना हिंसा के भी आज़ादी प्राप्त की जा सकती है।


>मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वदेशी आंदोलन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने दिखाया कि स्वदेशी न केवल समाज को एकजुट कर सकता है, बल्कि विदेशी हुकूमत की जड़ों को भी हिला सकता है। इसी रास्ते पर चलकर भारत ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति पाई।


>सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दशहरे के अवसर पर नकारात्मकता और बुराइयों को त्याग कर अच्छाई का मार्ग अपनाएं और गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और स्वदेशी के मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News