Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बरेली में इंटरनेट सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट | दशहरा पर ड्रोन से निगरानी

Bareilly News: दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बरेली में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात और ड्रोन से निगरानी।
News Desk
News Desk News Desk
02 Oct 2025
05:02 AM
1 min read
बरेली में इंटरनेट सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट | दशहरा पर ड्रोन से निगरानी
हाइलाइट्स
Bareilly News: दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए बरेली में इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड, चार जिलों में हाई अलर्ट। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल तैनात और ड्रोन से निगरानी।


>उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में दशहरा उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बरेली में गुरुवार दोपहर 3 बजे से इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं, वहीं बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों और रामलीला व दुर्गा पूजा आयोजनों पर ड्रोन से लगातार नजर रखी जा रही है।


>पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में बरेली में हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि दशहरे जैसे बड़े आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हों। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं।


>बरेली में 26 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों के बाद अब तक 81 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News