Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी से एमएसएमई को बड़ा बूस्ट: योजनाओं की बौछार, युवाओं को मिलेगा रोजगार

एमएसएमई को मिलेगा नया उड़ानपथ: अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सीएम योगी करेंगे योजनाओं का शुभारंभ
News Desk
News Desk News Desk
26 Jun 2025
08:41 AM
1 min read
सीएम योगी से एमएसएमई को बड़ा बूस्ट: योजनाओं की बौछार, युवाओं को मिलेगा रोजगार
हाइलाइट्स
एमएसएमई को मिलेगा नया उड़ानपथ: अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर सीएम योगी करेंगे योजनाओं का शुभारंभ


>उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है योगी सरकार। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर 28 जून को राज्य स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ कई योजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे।


>कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना है, बल्कि पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना, युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर आगे बढ़ाना है।

CM-YUVA ऐप और ODOP CFC परियोजनाओं का उद्घाटन


>मुख्यमंत्री CM-YUVA मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे, जो युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और परामर्श जैसी सेवाओं से जोड़ने वाला प्रभावी डिजिटल मंच बनेगा। इस अवसर पर ऐप से जुड़ी लघु फिल्म का भी प्रदर्शन होगा।


>इसके साथ ही, बरेली और मुरादाबाद में तैयार ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। ये सेंटर स्थानीय कारीगरों को तकनीकी और विपणन सहायता प्रदान करेंगे।

युवाओं को मिलेगा “यूथ अड्डा” का मंच


>मुख्यमंत्री लखनऊ के किसान बाजार में तैयार ‘यूथ अड्डा’ का भी लोकार्पण करेंगे, जो युवाओं के लिए प्रशिक्षण, संवाद और स्टार्टअप प्रेरणा का केंद्र बनेगा।


>साथ ही अलीगढ़ के ख्यामई क्षेत्र में अवस्थापना परियोजना से जुड़े 5 लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिए जाएंगे, जो स्थानीय उद्यमों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगे।

लाभार्थियों को चेक, टूलकिट और GI टैग को मिलेगा बढ़ावा


>इस कार्यक्रम में CM-YUVA योजना, एमएसएमई नीति, और रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत चयनित 15 लाभार्थियों को चेक और टूलकिट वितरित किए जाएंगे। साथ ही, ODOP योजना के तहत भी 5 कारीगरों को टूलकिट प्रदान की जाएंगी।


>ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन और उद्योग विभाग के बीच एमओयू का आदान-प्रदान होगा, जिसका उद्देश्य राज्य के अधिक उत्पादों को GI टैग दिलवाना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का कर्टेन रेजर लॉन्च


>कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले UP इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तीसरे संस्करण का कर्टेन रेजर भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उद्योग, शिल्पकला और एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक मंच पर लाने की तैयारी को दिखाया जाएगा।

मंत्री और अधिकारी भी होंगे मौजूद


>इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, एमएसएमई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री व प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News