Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Lucknow News: लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। यूपी सरकार आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत्र लगाने की तैयारी में।
News Desk
News Desk News Desk
06 Dec 2025
06:26 PM
1 min read
महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ
भीमराव आंबेडकर को नमन किया। यूपी सरकार आंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत्र लगाने की तैयारी में।


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और आंबेडकर सहित तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


>मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का उदाहरण है, जिसने वंचितों, दलितों और पिछड़े वर्गों को सम्मानजनक जीवन का अवसर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आंबेडकर की शिक्षाओं से प्रेरित कई राष्ट्रीय अभियान संचालित किए जा रहे हैं। सीएम ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, समता और बंधुता के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जनकल्याण योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने गरीबों को राशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं और घरौनी के माध्यम से मालिकाना अधिकार दिए जाने को इसी भावना से जुड़ा बताया।


>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द निर्णय लेगी कि जहां-जहां आंबेडकर की प्रतिमाएं हैं, वहां सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत्र लगाए जाएंगे। सीएम ने बताया कि निगम का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से चतुर्थ श्रेणी, सफाई तथा संविदा कर्मियों को न्यूनतम मानदेय की गारंटी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News