Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी दिसंबर–जनवरी में, 7466 पदों का होगा चयन

UP Jobs: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक- टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित होगी। 7466 पदों पर चयन के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
News Desk
News Desk News Desk
06 Dec 2025
01:41 PM
1 min read
यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होगी दिसंबर–जनवरी में, 7466 पदों का होगा चयन
हाइलाइट्स
UP Jobs: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक- टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित होगी। 7466 पदों पर चयन के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।


>उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग द्वारा होने वाली यह परीक्षा 15 विषयों के 7466 पदों पर चयन के लिए आयोजित की जा रही है।


>सरकार के अनुसार भर्ती प्रक्रिया युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जिन जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, वहां के जिलाधिकारी व्यवस्थाओं की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे।


>सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रवेश पर बायोमेट्रिक सत्यापन, कड़ी फ्रिस्किंग, सक्रिय सीसीटीवी निगरानी, एलआईयू और एसटीएफ की टीमों की तैनाती की जा रही है। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए कलर और कोड आधारित एसएमएस प्रणाली लागू की गई है। गोपनीय सामग्री की निकासी और परिवहन सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है। सभी अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। पिछले साढ़े आठ वर्षों में राज्य सरकार द्वारा 8.5 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News