Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पूर्व सपा विधायक दीप नारायण की 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Jhansi News: झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, 21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क। मारपीट और डकैती मामलों से जुड़ा मामला।
News Desk
News Desk News Desk
14 Dec 2025
09:11 AM
1 min read
पूर्व सपा विधायक दीप नारायण की 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क
हाइलाइट्स
Jhansi News: झांसी में पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, 21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क। मारपीट और डकैती मामलों से जुड़ा मामला।


>समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर झांसी पुलिस ने करीब 21 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।


>पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक पर डकैती, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। जांच के दौरान अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान की गई, जिसके बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के तहत मेडिकल कॉलेज के पीछे करगुवा मंदिर के पास स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क कर मौके पर नोटिस बोर्ड लगाया गया है।


>बताया जा रहा है कि 21 नवंबर को मोंठ कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट और डकैती की घटना के बाद से दीप नारायण यादव फरार हैं। इसी मामले में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, हालांकि उन्होंने न्यायालय में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई होनी है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।


>पुलिस ने पूर्व विधायक को शरण देने या सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की है। इस मामले में एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि प्रशासन द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News