Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा को, केंद्रीय मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीरेंद्र सचदेवा की जगह नियुक्त हुए नए प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं हर्ष मल्होत्रा।
Bureau
Bureau News Desk
28 May 2026
12:38 PM
1 min read
दिल्ली भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा को, केंद्रीय मंत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी
हाइलाइट्स
वीरेंद्र सचदेवा की जगह नियुक्त हुए नए प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं हर्ष मल्होत्रा।

 

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने वीरेंद्र सचदेवा का स्थान लिया है, जिनके नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से बृहस्पतिवार को हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति की घोषणा की गई। पार्टी संगठन में यह बदलाव आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

 

वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं हर्ष मल्होत्रा: हर्ष मल्होत्रा वर्तमान में केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर 18वीं लोकसभा में प्रवेश किया था। इस सीट पर उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर की जगह ली थी।

 

नगर निगम राजनीति से शुरू हुआ सफर: हर्ष मल्होत्रा का राजनीतिक सफर स्थानीय निकाय राजनीति से शुरू हुआ था। वर्ष 2012 में वह पूर्वी दिल्ली के वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने संगठन और निगम राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में सक्रियता के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

 

दिल्ली भाजपा संगठन में बदलाव के संकेत: दिल्ली भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद पर यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब पार्टी राजधानी में अपने संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। हर्ष मल्होत्रा की नियुक्ति को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। दिल्ली भाजपा में अब उनकी अगुवाई में आगामी चुनावी और संगठनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Explore Related Topics

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News