Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो से मचा हड़कंप, युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी।
Bureau
Bureau News Desk
28 May 2026
12:27 PM
1 min read
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
हाइलाइट्स
सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो से मचा हड़कंप, युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी।

 

नोएडा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और फायरिंग करने के दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे इन वीडियो में युवक खुलेआम तमंचा दिखाते और दबंगई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहे एक वीडियो को थाना फेज-2 क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक हाथ में तमंचा लेकर घूमते और कैमरे के सामने हथियार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

 

वहीं दूसरा वीडियो थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम हथियार का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किए गए थे।

Explore Related Topics

नोएडा वायरल वीडियो तमंचा फायरिंग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News