Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली में धमाके की साजिश नाकाम, महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई और खडवली में संयुक्त ऑपरेशन: टॉय कार के जरिए धमाका करने की का था प्लान, मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई।
Bureau
Bureau News Desk
05 Apr 2026
08:08 PM
1 min read
दिल्ली में धमाके की साजिश नाकाम, महाराष्ट्र ATS और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार
हाइलाइट्स
मुंबई और खडवली में संयुक्त ऑपरेशन: टॉय कार के जरिए धमाका करने की का था प्लान, मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संभावित धमाके की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया है। महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त ऑपरेशन मुंबई के कुर्ला और आसपास के खडवली क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामरान उर्फ सोनू उर्फ मोजे और बड़ा इमरान के रूप में हुई है।

 

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी दिल्ली में धमाका करने की साजिश रच रहे थे और इसके लिए टॉय कार का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई थी। जांच एजेंसियों को आरोपियों के पास से कुछ संवेदनशील सामग्री भी बरामद होने की जानकारी मिली है।

 

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों को ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया गया था। साथ ही, यह भी संदेह है कि उनका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से हो सकता है।

 

इस पूरे मामले की आगे की जांच अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों के नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के अन्य पहलुओं की गहन जांच में जुटी हैं।

Explore Related Topics

दिल्ली ATS दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →