Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

मोहर्रम को लेकर सतर्क यूपी पुलिस: DGP राजीव कृष्ण ने दिए कड़े निर्देश

News Desk
News Desk News Desk
26 Jun 2025
09:16 PM
1 min read
मोहर्रम को लेकर सतर्क यूपी पुलिस: DGP राजीव कृष्ण ने दिए कड़े निर्देश


>आगामी मोहर्रम के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी प्रकार की शांति-व्यवस्था भंग न हो।


>डीजीपी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान किसी भी हाल में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति अवैध शस्त्र लेकर घूमता मिले तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई हो।


>डीजीपी ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर जुलूस के संभावित हॉटस्पॉट इलाकों को पहले से चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही किसी भी नई परंपरा या नए मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति न दी जाए।


>उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर जुलूस की वीडियोग्राफी कराना अनिवार्य होगा, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व या अराजक गतिविधि रिकॉर्ड में आ सके।


>राजीव कृष्ण ने निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाए ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।


>यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध वाहनों की गहन चेकिंग और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News