Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कोडीन तस्करी मामले में रायबरेली में अजय फार्मा का संचालक हुआ गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया। बैंक खातों और लेनदेन की जांच जारी, सह-आरोपी फरार।
News Desk
News Desk News Desk
17 Dec 2025
05:15 PM
1 min read
कोडीन तस्करी मामले में रायबरेली में अजय फार्मा का संचालक हुआ गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Raebareli News: रायबरेली में कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में पुलिस ने अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया। बैंक खातों और लेनदेन की जांच जारी, सह-आरोपी फरार।


>रायबरेली में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जांच पूरी होने के बाद मिलएरिया थाना पुलिस द्वारा की गई।


>पुलिस के अनुसार, अजय फार्मा द्वारा 5 से 6 लाख शीशियों में कफ सिरप की खरीद की गई थी, जिसे लेकर संदेह के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बीते दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में अजय फार्मा के संचालक दिवाकर सिंह और मेडिसिन हाउस के संचालक प्रियांशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 


>जांच के दौरान साक्ष्य सामने आने के बाद पुलिस ने दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सह-आरोपी प्रियांशू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस द्वारा दिवाकर सिंह के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। खातों से जुड़े लेन-देन और विभिन्न स्थानों से हुए ट्रांजेक्शन का विवरण निकाला जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में पर्दे के पीछे अन्य लोगों की संलिप्तता की भी संभावना है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News