Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सरकारी स्कूल की हकीकत देखने पहुंचे डीएम, चिनहट में मिला खराब समरसेबल

News Desk
News Desk News Desk
24 Jun 2025
02:32 AM
1 min read
सरकारी स्कूल की हकीकत देखने पहुंचे डीएम, चिनहट में मिला खराब समरसेबल


>शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुधारने की दिशा में लखनऊ के जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चिनहट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई, छात्रों की उपस्थिति, नामांकन की स्थिति, भवन की दशा तथा जल आपूर्ति की व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया।


>निरीक्षण के दौरान जब यह जानकारी सामने आई कि विद्यालय का समरसेबल कई वर्षों से खराब है, तो जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


>जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र नामांकन की स्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, तथा शिक्षण-सामग्री की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि शिक्षण गुणवत्ता के साथ-साथ स्वच्छता और रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।


>निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एसडीएम, स्थानीय थाना अध्यक्ष, और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News