Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में पशु प्रेमियों पर दबंगों का कहर

News Desk
News Desk News Desk
24 Jun 2025
02:01 AM
1 min read
लखनऊ में पशु प्रेमियों पर दबंगों का कहर

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात होटल हयात के पीछे कुछ पशु प्रेमी जब रोज की तरह बेजुबानों को खाना खिला रहे थे, तभी करीब एक दर्जन दबंग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां आ धमके और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ितों के अनुसार वे हमले में गंभीर रूप से घायल हुए, उनके सिर फट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के समय वहां एक युवती भी मौजूद थी, जो बेजुबानों की सेवा कर रही थी। दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, कपड़े फाड़ दिए और गंदी भाषा का प्रयोग किया।


>हमलावरों ने मौके पर मौजूद पशु प्रेमियों की ग्लांजा कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।  विभूतिखंड थाना प्रभारी (एसएचओ) के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, हालांकि रात की घटना में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News