Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दशहरी की खुशबू पहुंची दुबई तक: यूपी के आम ने रचा निर्यात का नया इतिहास

News Desk
News Desk News Desk
15 Jun 2025
02:41 AM
1 min read
दशहरी की खुशबू पहुंची दुबई तक: यूपी के आम ने रचा निर्यात का नया इतिहास


>उत्तर प्रदेश की उपजाऊ मिट्टी में पला दशहरी आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी खुशबू बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ स्थित मैंगो पैक हाउस, रहमानखेड़ा से दशहरी आम का पहला सीधा कन्साइनमेंट दुबई रवाना किया गया है।


>इस पहली खेप में 1200 किलोग्राम दशहरी आम (400 पैक, प्रत्येक 3 किलो) शामिल है, जिसे वायु मार्ग से सीधे लखनऊ से दुबई भेजा गया। इस आम की खरीद यूएई की कंपनी वरग्रो ट्रेडिंग एलएलसी ने की है। इस कन्साइनमेंट का कुल मूल्य 2992 अमेरिकी डॉलर है, जो यह दर्शाता है कि अब उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को भी वैश्विक मंच पर पहचान मिलने लगी है।

एफपीओ की ऐतिहासिक कामयाबी


>इस कन्साइनमेंट को उत्तर प्रदेश के इरादा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं मलिहाबाद फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने भेजा है। यह दोनों एफपीओ पहली बार सीधे अपने स्तर पर अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर को पूरा कर रहे हैं, जो प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


>इन्हें इंडो-जर्मन एएमडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि निर्यात का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे इनकी क्षमता और गुणवत्ता दोनों में सुधार आया।


>राज्य के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने इस कन्साइनमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इसे किसानों के लिए एक नया युग बताते हुए कहा कि योगी सरकार किसानों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

योगी सरकार की रणनीति: वैश्विक बाजार में यूपी के किसान


>मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि,“हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के किसान सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी उपज के लिए पहचाने जाएं। इसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की जानकारी दी जा रही है।”


>इस मौके पर प्रमुख सचिव इंद्र विक्रम सिंह, निदेशक टी.के. शिबु, सीआईएसएच लखनऊ के निदेशक और इंडो-जर्मन प्रोजेक्ट की टीम भी उपस्थित रही।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News