Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

एसीपी ऑफिस बना अखाड़ा: लखनऊ में जमीन विवाद को लेकर लात-घूंसे, सिपाही करता रहा बीच-बचाव

News Desk
News Desk News Desk
15 Jun 2025
02:46 AM
1 min read
एसीपी ऑफिस बना अखाड़ा: लखनऊ में जमीन विवाद को लेकर लात-घूंसे, सिपाही करता रहा बीच-बचाव


>राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एसीपी कार्यालय के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जमीन विवाद को लेकर पहुंचे दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ों की बौछार कर दी। घटनास्थल पर तैनात एकमात्र सिपाही बीच-बचाव करता रहा, लेकिन भीड़ बेकाबू रही।


>पूरा मामला मोहनलालगंज एसीपी कार्यालय का है, जहां कल्ली पूरब गांव के दो पक्ष अपनी जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे थे। लेकिन शिकायत से पहले ही विवाद गरमाया और देखते ही देखते दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान लोग एक-दूसरे को खदेड़-खदेड़कर पीटते नजर आए।


>घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिपाही बार-बार दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन गुस्साए लोग उसकी बातों को अनसुना कर लगातार हमला करते रहे।


>सूत्रों के अनुसार, उस समय एसीपी कार्यालय में पुलिस बल की संख्या बेहद कम थी क्योंकि अधिकतर सिपाही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। मौके पर मौजूद सिर्फ एक सिपाही स्थिति को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन भीड़ के सामने वह नाकाम रहा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News