Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लग्जरी कार, फर्जी ऐप और नकली मैसेज… ज्वेलर्स को ऐसे दिया ठगों ने चूना!

सुनार को ठगने आया ‘फोनपे’ का धोखेबाज़ अवतार, पुलिस ने खोला साइबर क्राइम का राज़
News Desk
News Desk News Desk
04 Jul 2025
07:33 AM
1 min read
लग्जरी कार, फर्जी ऐप और नकली मैसेज… ज्वेलर्स को ऐसे दिया ठगों ने चूना!
हाइलाइट्स
सुनार को ठगने आया ‘फोनपे’ का धोखेबाज़ अवतार, पुलिस ने खोला साइबर क्राइम का राज़


>उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान को हाईटेक साइबर ठगी का शिकार बनाकर दो शातिर युवकों ने बेशकीमती जेवर उड़ा लिए। ठगों ने असली दिखने वाले फर्जी PhonePe ऐप का इस्तेमाल कर ₹85,300 का फर्जी भुगतान दिखाया और दुकान से लाखों के आभूषण लेकर चंपत हो गए। साइबर क्राइम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड निवासी दो अंतरराज्यीय आरोपियों को धर दबोचा।

फर्जी APK ऐप से बनाते थे नकली लेनदेन का माहौल


>पकड़े गए आरोपी मंजीत सिंह और प्रभजोत सिंह, रुद्रपुर (उत्तराखंड) के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे Telegram चैनल से एक नकली PhonePe APK ऐप डाउनलोड करते थे, जो हूबहू असली ऐप जैसा दिखता है। इसी ऐप से वे फर्जी भुगतान की प्रक्रिया दिखाते, स्क्रीनशॉट बनाते और दुकानदारों को विश्वास में लेते।


>पेमेंट के दौरान नकली ऐप से असली ट्रांजैक्शन साउंड भी सुनाया जाता था ताकि संदेह की कोई गुंजाइश न रहे। इतना ही नहीं, यदि दुकानदार भरोसा न करे तो वे iMobile ऐप के फर्जी मैसेज भेजकर उसे आश्वस्त कर देते

ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, कीमती जेवर लेकर हुए थे फरार


>सीतापुर के महमूदाबाद रोड स्थित केदारनाथ ज्वेलर्स के मालिक सूरज रस्तोगी के मुताबिक, दोनों आरोपी उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे। उन्होंने एक महिला अंगूठी (2.920 ग्राम), एक जेंट्स रिंग (2.530 ग्राम) और एक जोड़ी टॉप्स (3.177 ग्राम) चुनी, जिसकी कुल कीमत ₹85,338 थी।


>फर्जी PhonePe ऐप से ₹85,300 का भुगतान दिखाया गया, स्क्रीनशॉट दिखाकर आभूषण ले गए। पीड़ित की बहन को लगा कि राशि खाते में आ गई है, लेकिन बाद में बैंक स्टेटमेंट जांचने पर असलियत सामने आई।

पुलिस ने लग्जरी कार से पकड़ा, कई जिलों में कर चुके हैं वारदात


>अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) आलोक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बादशाहनगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए। उनके पास से बेशकीमती जेवर, नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।


>अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि ये गिरोह लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, और मोहम्मदी जैसे कस्बों में भी इसी तरह की वारदातें कर चुका है। गिरफ्तारी के बाद इनसे गहन पूछताछ की जा रही है और साइबर थाने में विधिक कार्रवाई जारी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News