Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीतापुर में दरोगा की लाठी बनी युवक की मौत का फरमान

News Desk
News Desk News Desk
12 Aug 2025
11:41 PM
1 min read
सीतापुर में दरोगा की लाठी बनी युवक की मौत का फरमान


>सीतापुर जिले के कोतवाली सिधौली क्षेत्र में तैनात एक दरोगा की पिटाई से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं


>मृतक की पहचान सत्यपाल यादव (26) पुत्र सोबरन, निवासी जसवंतपुर के रूप में हुई है। वह जाफरीपुरवा में परचून की दुकान चलाते थे और रात में वहीं सोते थे। परिजनों के अनुसार, भण्डिया चौकी इंचार्ज मणिकांत श्रीवास्तव गश्त के दौरान दुकान पर पहुंचे और सत्यपाल को जगाकर पूछताछ करने लगे। मृतक के परिजनों के अनुसार इसी दौरान उन्होंने बुरी तरह सत्यपाल की पिटाई की, जिससे सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।


>घायल होने के कारण सत्यपाल दर्द से कराहते रहे, लेकिन उन्हें रात 3 बजे परिजन सीएचसी सिधौली लेकर गए। वहां से हालत नाजुक होने पर सुबह 9 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


>मौत की खबर सुनते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे दरोगा पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


>एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि, “मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News