Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

Free Finance Apps 2026: बिना एक्स्ट्रा खर्च के बढ़ाएं पैसा, ये ऐप्स बदल देंगे आपकी सेविंग गेम

कमाई वही, बचत दोगुनी - 2026 के ये फ्री ऐप्स आपकी फाइनेंशियल लाइफ कर देंगे अपग्रेड
Bureau
Bureau News Desk
31 Mar 2026
07:45 PM
1 min read
Free Finance Apps 2026: बिना एक्स्ट्रा खर्च के बढ़ाएं पैसा, ये ऐप्स बदल देंगे आपकी सेविंग गेम
हाइलाइट्स
कमाई वही, बचत दोगुनी - 2026 के ये फ्री ऐप्स आपकी फाइनेंशियल लाइफ कर देंगे अपग्रेड

नए फाइनेंसियल ईयर की शुरुआत के साथ ही रोजमर्रा के फाइनेंसियल मैनेजमेंट को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फ्री फाइनेंस ऐप्स निवेश, बजट बनाने और खर्चों को ट्रैक करने में उपयोगी साबित हो रहे हैं।

 

वर्तमान समय में फाइनेंसियल स्कीम्स को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए मोबाइल ऐप्स का उपयोग तेजी से बढ़ा है। ऐसे में कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को बिना शुल्क के निवेश और बजट मैनेजमेंट की सुविधा दे रहे हैं।

 

निवेश के क्षेत्र में Zerodha Coin के जरिए डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में बिना कमीशन निवेश किया जा सकता है। इसमें डिस्ट्रीब्यूटर शुल्क नहीं होने से निवेशकों को दीर्घकाल में अतिरिक्त रिटर्न का लाभ मिल सकता है।

 

वहीं Groww को नए निवेशकों के लिए सरल प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां डीमैट अकाउंट खोलकर म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है।

 

INDmoney ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता पीएफ, म्यूचुअल फंड और स्टॉक्स जैसे निवेशों को एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं। यह विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश का विकल्प भी प्रदान करता है।

 

क्रेडिट स्कोर की निगरानी के लिए OneScore और Paisabazaar जैसे प्लेटफॉर्म बिना शुल्क के स्कोर चेक करने और वित्तीय उत्पादों की तुलना करने की सुविधा देते हैं।

 

इसके अलावा CRED ऐप क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान और खर्च प्रबंधन के लिए उपयोग किया जाता है, हालांकि यह केवल उच्च क्रेडिट स्कोर वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

 

खर्चों की निगरानी के लिए Walnut ऐप बैंक एसएमएस के आधार पर खर्चों को श्रेणियों में विभाजित कर उपयोगकर्ताओं को उनके व्यय पैटर्न को समझने में मदद करता है।

 

डिजिटल वित्तीय टूल्स के बढ़ते उपयोग को सरकार और वित्तीय संस्थान भी प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे वित्तीय समावेशन और जागरूकता को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसे ऐप्स के जरिए लोग अपने खर्च और निवेश को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर पा रहे हैं।

Explore Related Topics

Free Finance Apps India Zerodha Coin Groww App INDmoney Paisabazaar CRED App Walnut App Investment Apps India Financial Planning 2026 Budget Management Apps

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →