Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम

Bureau
Bureau News Desk
31 Mar 2026
07:32 PM
1 min read

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देश का पहला लॉक म्यूजियम स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रस्तावित यह म्यूजियम अलीगढ़ के ऐतिहासिक ताला उद्योग को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस परियोजना के माध्यम से उद्योग का वार्षिक कारोबार 10 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

 

म्यूजियम को केवल प्रदर्शनी स्थल तक सीमित न रखते हुए एक व्यापक औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पारंपरिक हस्तनिर्मित तालों से लेकर आधुनिक हाई-टेक सुरक्षा प्रणालियों तक के विकास क्रम को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी उद्योग की तकनीकी और सामाजिक यात्रा को समझ सके।

 

भौगोलिक दृष्टि से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण यहां अमेरिका और यूरोप सहित विदेशी पर्यटकों के आगमन की संभावना बढ़ेगी।

 

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार, म्यूजियम के माध्यम से कौशल विकास, डिजाइन, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसे एक स्थायी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षण, शोध और तकनीकी विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित होंगे।

 

इस परियोजना से पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में सुधार होगा। साथ ही ताला उद्योग से जुड़ी एमएसएमई इकाइयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा, जिससे निर्यात और बाजार विस्तार को गति मिलने की संभावना है।

 

 

परियोजना के जरिए पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के साथ स्थानीय व्यापार और सेवा क्षेत्र को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।

Explore Related Topics

Aligarh UP Industrial News Lock Industry India

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News