Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ

गाजियाबाद पुलिस के ऑपरेशन क्लीन अभियान में हिस्ट्रीशीटरों के घर-घर पहुंची टीम, कैला भट्ठा में अपराध न करने की दिलाई गई शपथ।
Bureau
Bureau News Desk
16 Jun 2026
02:00 PM
1 min read
'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
हाइलाइट्स
गाजियाबाद पुलिस के ऑपरेशन क्लीन अभियान में हिस्ट्रीशीटरों के घर-घर पहुंची टीम, कैला भट्ठा में अपराध न करने की दिलाई गई शपथ।

 

गाजियाबाद पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में हिस्ट्रीशीटरों और गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के घर-घर जाकर सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस दौरान कैला भट्ठा क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने भविष्य में अपराध न करने का संकल्प भी लिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने लूट, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे लोगों के वर्तमान हालात और गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

 

पुलिस टीमों ने अपराधियों के पते, रोजगार, सामाजिक गतिविधियों और वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों की भी गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नगर जोन में एक हजार से अधिक अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान सभी लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

रविवार को टीला मोड़ थाना पुलिस ने 120 चिन्हित अपराधियों में से 40 का सत्यापन किया। इससे पहले खोड़ा और लोनी क्षेत्र के विभिन्न थाना इलाकों में भी इसी प्रकार का अभियान चलाया गया था। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूर्या हत्याकांड के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के सत्यापन का विशेष अभियान शुरू किया गया है।

Explore Related Topics

गाजियाबाद ऑपरेशन क्लीन गाजियाबाद पुलिस हिस्ट्रीशीटर सत्यापन कैला भट्ठा अपराधियों ने ली शपथ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News