Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे पूर्वांचल के विकास के नए द्वार का लोकार्पण

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
08:33 AM
1 min read
सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे  पूर्वांचल के विकास के नए द्वार का लोकार्पण


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पूर्वांचल को रफ्तार और विकास की नई दिशा देने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। 91.35 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को ‘पूर्वांचल के विकास का गेटवे’ माना जा रहा है, जो आज़मगढ़ के सलारपुर को गोरखपुर के भगवानपुर से जोड़ेगा।


>मुख्यमंत्री पहले आजमगढ़ में सलारपुर छोर से एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद एक्सप्रेसवे से यात्रा करते हुए गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर पहुंचकर वहां भी लोकार्पण की औपचारिकता पूरी करेंगे।

आवागमन और विकास को मिलेगी रफ्तार


>गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पूरी तरह से प्रवेश नियंत्रित चार लेन मार्ग है, जिसे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर और आज़मगढ़ जिलों से होकर गुज़रता है। परियोजना पर भूमि अधिग्रहण समेत कुल ₹7283.28 करोड़ की लागत आई है।

इसका निर्माण दो चरणों में किया गया —

  • जैतपुर से फुलवरिया तक (48.317 किमी) — एपको इंफ्राटेक प्रा. लि.
  • फुलवरिया से सलारपुर तक (43.035 किमी) — दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड

गोरखपुर से लखनऊ, दिल्ली और आगरा की दूरी होगी आसान


>यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ गोरखपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों (जैसे उरूवा, खजनी, बेलघाट) को शहर से तेज़ कनेक्टिविटी देगा, बल्कि गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली तक की यात्रा को भी आसान बनाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ की दूरी अब केवल 3.5 घंटे में तय की जा सकेगी।

सुरक्षा के लिए विशेष फ्लीट तैनात


>मुख्यमंत्री भगवानपुर टोल प्लाजा से यूपीडा की सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस फ्लीट में शामिल हैं:

  • इनोवा गाड़ियां,
  • कैम्पर,
  • एम्बुलेंस,
  • क्रेन,
  • हाइड्रा वाहन।

इसका गुरुवार को सफल ट्रायल भी किया गया।

विकास के साथ हरियाली की सौगात


>लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री हरिशंकरी पौधरोपण करेंगे। उनके साथ अन्य मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि भी पौधे लगाएंगे। यूपीडा द्वारा बनवाई गई फोटो गैलरी का मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे और निर्माण कार्यों में जुटे कर्मियों के साथ फोटोग्राफ भी खिंचवाएंगे।

नया भारत, नया पूर्वांचल – एक्सप्रेसवे से बनेगा सपना साकार


>गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि पूर्वांचल को आर्थिक और औद्योगिक विकास की ओर ले जाने वाला महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर है। यह एक्सप्रेसवे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए बाज़ार और यात्रियों के लिए सुरक्षा व सुविधा लेकर आएगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News