Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ जिलाधिकारी में किया ईवीएम वीवीपैड वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

News Desk
News Desk News Desk
19 Jun 2025
08:45 AM
1 min read
लखनऊ जिलाधिकारी में किया ईवीएम वीवीपैड वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण


>लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने मोहनलालगंज तहसील स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण गुरुवार सुबह 11 बजे किया। इस निरीक्षण में सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की गंभीरता से समीक्षा की गई, जो भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाई गई।


>निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज श्री अंकित शुक्ल ने जानकारी दी कि जनपद स्तरीय वेयरहाउस में कुल 24 कमरे हैं, जो पूरी तरह डबल लॉक सिस्टम से सील किए गए हैं। कमरों की सील राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में खोली गई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता को पूरी तरह सुनिश्चित किया गया।

तकनीकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था


>परिसर में 15 सीसीटीवी कैमरों की मदद से 24x7 निगरानी की जाती है, जिनमें 30 दिन तक की फुटेज स्टोर रहती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अलग-अलग तिथियों की फुटेज का अवलोकन कर निगरानी की गुणवत्ता की पुष्टि की। साथ ही सुरक्षा रजिस्टर की भी गहन जांच की गई।


>उप जिलाधिकारी ने बताया कि वेयरहाउस परिसर में शिफ्टवार कुल 8 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें हर शिफ्ट में 2-2 सुरक्षाकर्मी लगातार ड्यूटी निभा रहे हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था ईवीएम और वीवीपैट की पूरी तरह से सुरक्षित रखरखाव को सुनिश्चित करती है।

राजनीतिक दलों की उपस्थिति से बढ़ी पारदर्शिता


>निरीक्षण के दौरान बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे निरीक्षण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनी। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती शुभी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-प्रथम, तहसीलदार मोहनलालगंज और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभय किशोर भी मौके पर मौजूद रहे।


>

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News