Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कोहरे और ठंड का असर, हर की पौड़ी में घटे श्रद्धालु

Uttarakhand News: हरिद्वार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड छाई हुई है। मौसम के चलते हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, जनजीवन और यातायात प्रभावित।
News Desk
News Desk News Desk
28 Dec 2025
02:17 PM
1 min read
कोहरे और ठंड का असर, हर की पौड़ी में घटे श्रद्धालु
हाइलाइट्स
Uttarakhand News: हरिद्वार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड छाई हुई है। मौसम के चलते हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, जनजीवन और यातायात प्रभावित।


>धर्मनगरी हरिद्वार समेत प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज का सीधा असर धार्मिक गतिविधियों और आम जनजीवन पर पड़ रहा है।


>पहले देखिये ये तीन तस्वीरें:-


>हरिद्वार में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। हर की पौड़ी और आसपास के गंगा घाट कोहरे की सफेद चादर में ढके नजर आ रहे हैं। ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी सर्दी के चलते हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।


>कोहरे और ठंड की वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है, जबकि सुबह के समय आवाजाही धीमी रही। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News