Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार, विनोद कश्यप के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पंचनामा पर हस्ताक्षर करने और शव लेने से किया इनकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल।
Bureau
Bureau News Desk
15 Jun 2026
04:47 PM
1 min read
दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार, विनोद कश्यप के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
हाइलाइट्स
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पंचनामा पर हस्ताक्षर करने और शव लेने से किया इनकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल।

 

उत्तराखंड के देहरादून में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया सह प्रभारी विनोद कश्यप की हत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने पंचनामा पर हस्ताक्षर करने और शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सजा नहीं मिलती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

 

मृतक के भाई अशोक कश्यप ने बताया कि हत्या के बाद नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि जिन चार लोगों की गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है, उन्होंने स्वयं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही है और मुख्य आरोपी अब भी फरार है। परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे न तो पंचनामा पर हस्ताक्षर करेंगे और न ही शव को अपने कब्जे में लेंगे।

 

मृतक के पिता भगवत प्रसाद कश्यप ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी के लिए काम किया और अपनी ओर से पार्टी गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे। उनका कहना है कि उनका बेटा भी पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करता था, लेकिन घटना के बाद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपी गिरफ्तार होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

 

विनोद कश्यप अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मृतक की पत्नी ने परिवार के भविष्य और बच्चों के पालन-पोषण को लेकर चिंता जताई है।

Explore Related Topics

विनोद कश्यप हत्याकांड Vinod Kashyap Murder Case देहरादून बीजेपी कार्यकर्ता हत्या उत्तराखंड

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News