Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बेरोजगारी होगी दूर, लखनऊ से बदलेंगे युवाओ के भाग्य

कौशल से बदलेगा कल: लखनऊ में होगा देश का पहला 'कौशल ओलिंपिक', युवाओं को मिलेगा AI और स्टार्टअप्स में दमदार मंच
News Desk
News Desk News Desk
12 Jul 2025
04:52 AM
1 min read
बेरोजगारी होगी दूर, लखनऊ से बदलेंगे युवाओ के भाग्य
हाइलाइट्स
कौशल से बदलेगा कल: लखनऊ में होगा देश का पहला 'कौशल ओलिंपिक', युवाओं को मिलेगा AI और स्टार्टअप्स में दमदार मंच


>विश्व युवा कौशल दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ में 15 व 16 जुलाई को 'कौशल ओलिंपिक' का भव्य आयोजन करने जा रही है। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य है युवाओं के तकनीकी हुनर और नवाचार को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, जिससे वे भविष्य के AI आधारित उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के रूप में उभर सकें।


>यह आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है, जो राज्य के कौशल विकास एजेंडे को नई ऊँचाइयाँ देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।


>राज्यभर के युवाओं को मिलेगा मंच, दिखेगा टेक्नोलॉजी का जलवा


>मिशन निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थी अपने प्रोजेक्ट्स, मॉडल्स, ऐप्स और तकनीकी समाधानों के साथ इस आयोजन में भाग लेंगे।


>AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), IoT, रोबोटिक्स, हेल्थटेक, स्मार्ट एग्रो, डिजिटल डिजाइनिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में किए गए नवाचारों की लाइव प्रदर्शनी इस आयोजन की खासियत होगी।


>नवाचार को मिलेगा सम्मान, विजेताओं को चमकने का मौका


>इस 'कौशल ओलिंपिक' में प्रतियोगिता आधारित फॉर्मेट में श्रेष्ठ नवाचारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह अवसर सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि इंडस्ट्री, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप इनक्यूबेटर्स और शिक्षाविदों के बीच संवाद का भी अद्वितीय मंच बनेगा।


>"कौशल यूथ आइकॉन" बनेंगे बदलाव के प्रेरणास्रोत


>इस आयोजन में "युवा कौशल चौपाल" के अंतर्गत 11 चयनित युवा "कौशल यूथ आइकॉन" के रूप में मंच पर आएंगे और साझा करेंगे कि कैसे एक छोटे से कौशल ने उनकी ज़िंदगी बदल दी। कोई अब कैफे चला रहा है, तो कोई डिजिटल स्टूडियो, ब्यूटी पार्लर या टेक स्टार्टअप चला रहा है।


>100+ स्टॉल वाला कौशल मेला भी बनेगा आकर्षण का केंद्र


>'कौशल ओलिंपिक' के साथ-साथ एक 'कौशल मेला' भी आयोजित होगा, जिसमें होंगे 100 से अधिक स्टॉल्स—हैंडीक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल, चिकनकारी, इलेक्ट्रॉनिक्स और हेल्थकेयर उत्पादों की लाइव प्रदर्शनी। इसके साथ ही होंगे सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप—इंटरव्यू स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्पोकन इंग्लिश और सीवी मेकिंग।


>खास बात यह कि मेला में उत्तर प्रदेश की खाद्य विरासत भी देखने को मिलेगी—लखनऊ की भेलपुरी, अयोध्या का सिरका, मुजफ्फरनगर की कचौरी, आगरा का पेठा और प्रतापगढ़ का आंवला।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News