Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU में 104वें वार्षिक खेल महोत्सव DRONA के तहत मैराथन हुई आयोजित

Lucknow News: लखनऊ के KGMU में 104वें वार्षिक खेल महोत्सव ‘DRONA’ की शुरुआत आज एक उत्साही मैराथन इवेंट के साथ हुई, जिसमें 100 से अधिक मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
News Desk
News Desk News Desk
07 Dec 2025
05:54 PM
1 min read
KGMU में 104वें वार्षिक खेल महोत्सव DRONA के तहत मैराथन हुई आयोजित
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ के KGMU में 104वें वार्षिक खेल महोत्सव ‘DRONA’ की शुरुआत आज एक उत्साही मैराथन इवेंट के साथ हुई, जिसमें 100 से अधिक मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।


>लखनऊ के KGMU में 104वें वार्षिक खेल महोत्सव ‘DRONA’ की शुरुआत आज एक उत्साही मैराथन इवेंट के साथ हुई, जिसमें 100 से अधिक मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।


>मैराथन का आयोजन कुलपति एवं संरक्षिका प्रो. डॉ. सोनिया नित्यनंद के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6:40 बजे चीफ प्रॉक्टर डॉ. आर.ए.एस. कुशवाहा और डॉ. आर.के. दीक्षित ने किया। एथलेटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रश्मि कुशवाहा और सचिव डॉ. अंजनी कुमार पाठक की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।


>विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। यूजी बॉयज़ श्रेणी में दिव्यांश आहुजा प्रथम, हिमांशु पटेल द्वितीय और विकास पटेल तृतीय रहे। यूजी गर्ल्स श्रेणी में सीमा वर्मा, सोनल सिंह और आद्या द्विवेदी शीर्ष तीन स्थानों पर रहीं। रेजिडेंट श्रेणी में डॉ. रोहित भंडारी पहले स्थान पर रहे, जबकि डॉ. ऋषिकेश भुजबळ और डॉ. हिसाम उररहमान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।


>फैकल्टी (पुरुष) श्रेणी में डॉ. अंजनी कुमार पाठक, डॉ. विजय कुमार शाक्य और डॉ. वैभव जायसवाल विजेता रहे। फैकल्टी (महिला) में डॉ. रश्मि कुशवाहा पहले स्थान पर रहीं, जबकि डॉ. मेधावी और डॉ. सौम्या सिंह ने अगला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में धवित, राजवी अग्रवाल और मनस्वी नामक तीन बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को और विशेष बना दिया। मैराथन के साथ वार्षिक खेल महोत्सव की शुरुआत हो गई है, जिसमें आने वाले दिनों में ट्रैक-एंड-फील्ड, इनडोर गेम्स और टीम स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News