Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के बीबीडी में इंजीनियर की हुई हत्या, लिव-इन पार्टनर और उसकी दो बेटियां हिरासत में

Lucknow News: लखनऊ में इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या का मामला सामने आया। लिव-इन पार्टनर रत्ना देवी और उसकी दो बेटियां हिरासत में। पुलिस जांच जारी।
News Desk
News Desk News Desk
08 Dec 2025
03:02 PM
1 min read
लखनऊ के बीबीडी में इंजीनियर की हुई हत्या, लिव-इन पार्टनर और उसकी दो बेटियां हिरासत में
हाइलाइट्स
Lucknow News: लखनऊ में इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या का मामला सामने आया। लिव-इन पार्टनर रत्ना देवी और उसकी दो बेटियां हिरासत में। पुलिस जांच जारी।


>लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित सालारगंज में एक इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर और उसकी दो बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


>पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवरिया निवासी 33 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई, जो एवररेडी कंपनी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह 46 वर्षीय रत्ना देवी और उसकी दो बेटियों के साथ किराए के कमरे में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि रविवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रत्ना और उसकी बेटियों ने मिलकर सूर्य प्रताप की हत्या कर दी।


>सोमवार सुबह करीब 9 बजे रत्ना ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर घटना सत्य पाई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। डीसीपी ने भी स्थल का निरीक्षण किया। सूर्य के पिता नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रत्ना और उसकी बेटियों ने मिलकर उनके बेटे की गला रेतकर हत्या की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सूर्य प्रताप पहले रत्ना की बेटियों को ट्यूशन पढ़ाते थे, जिसके दौरान दोनों के बीच संबंध विकसित हुए थे।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News